Saturday, 24 January 2015

कौन पालनहार

प्रहरी करे प्रहार
ये कैसा व्यवहार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

शब्दों का व्यापार
पीठ पे हो वार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

ताकत का सत्कार
इमान की हो हार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

प्रकृति खोये आधार
मशीनो का अम्बार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

सपने हुए लाचार
हकीकत की तलवार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

बचपन मांगे प्यार
खुशी ली उधार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

ज़िन्दगी दिन चार
मौत खड़ी उस पार
इस बेदिल दुनिया में
कौन पालनहार

सादर नमन्
अतुल जैन

इमान की गिरफ्त में

ओहदों को हमने चुना नहीं
प्यादों को हमने चला नहीं
इमान की गिरफ्त में हम कुछ यूं रहे
कि गैरों को भी हमने ठगा नहीं

साभार
अतुल जैन