मस्ती का गुलाल है
धूम
की पिचकारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
मिलन का त्यौहार है
ईर्ष्या जिससे हारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
ईर्ष्या जिससे हारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
हँसी का गुब्बारा है
नाचे दुनिया सारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
नाचे दुनिया सारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
नन्द की शरारत है
गोपियों की गारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
गोपियों की गारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
गुजिया की ख़ुशबू है
ठंडाई की खुमारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
ठंडाई की खुमारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
इसको रंगा उसको रंगा
अब तुम्हारी बारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
अब तुम्हारी बारी है
बच के रहना दोस्तों
देखो होली आ री है...
अतुल जैन