Thursday, 18 May 2017

खुद पे विश्वास

अतीत की रोशनी
वर्तमान का अंधकार
और भविष्य का उजाला
सिर्फ समय ही इनको जोड़ता है
इसलिए इस पे भरोसा रखो

खुद पे विश्वास और अंतहीन आस
बड़े से बड़ी चट्टान को तोड़ने का माद्दा रखती है
और जहाँ हो अटूट हिम्मत और बेरोक मेहनत
सफलता की सेज वहीं सजती है

साभार अतुल जैन

Wednesday, 17 May 2017

गुड़िया

दस्तूरों की दुहाई देखी है
रिश्तों की रुस्वाई देखी है
उमंगी इस आकाश में
गुड़िया अकुलाई देखी है

आसमानी उड़ान देखी है
लंबी सी छलांग देखी है
दौड़ती इस दुनिया में
गुड़िया की ढलान देखी है

भेड़ियों का सरदार देखा है
यौवन का बाजार देखा है
भक्षी इस जंगल में
गुड़िया का शिकार देखा है

झूमता ज़माना देखा है
सफर ए सुहाना देखा है
सुनहरी इस बेला में
गुड़िया का मुरझाना देखा है