Friday, 26 August 2016

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो

राधा के इंतज़ार में
गोपियों के प्यार में

वासुदेव की डलिया में
बृज की बगिया में

बाँसुरी की लीला में
गोपालों की क्रीड़ा में

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो

यशोदा के आँचल में
सुदामा के चावल में

यमुना के छोर में
छुपते माखन चोर में

नन्द के लाड़ में
गोवर्धन पहाड़ में

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो

बरसाने की होली में
पनघट की ठिठोली में

सावन के गीत में
नटखट से मीत में
 
मोर के पंख में
पांचजन्य शंख में

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो

मीरा की भक्ति में
अर्जुन की शक्ति में

कौरवों के वार में
गीता के सार में

सुदर्शन की धार में
विष्णु के अवतार में

भगवन... तुम ही तुम दिखते हो







No comments:

Post a Comment